फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नशे के विरूद्ध किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। नशा मुक्त समाज आंदोलन के अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर ने सोमवार को गांधी भवन में आत्म सम्मान विचार सम्मेलन का आयोजन किया। इस सम्मेलन में उन्होंने बताया कि कैसे शराब की लत के कारण उनके बेटे आकाश किशोर जैबी की 2020 में जान चली गई। उन्होंने कहा कि सरकारें नशे को खत्म नहीं कर पाएंगी इसके लिए जन जागरण अभियान चलाना होगा और बच्चों को शिक्षा के माध्यम से जागरूक करना होगा। सम्मेलन में मोहनलालगंज के विधायक अमरेश कुमार रावत, मलिहाबाद की विधायक जयदेवी कौशल, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष विकास किशोर, पारख महासंघ के प्रदेश लीडर बाबू तेजीराम और पारख इम्प्लाईज फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुनंदन प्रसाद आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें