माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण ने कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न से बचाव के लिए पॉश अधिनियम-2013 पर सोमवार को जागरूकता कार्यक्रम किया। प्राधिकरण के कमेटी हॉल में जुटे अधिकारियों और कर्मचारियों को लैंगिक उत्पीड़न के प्रति जागरूक किया गया। यह कार्यक्रम सुप्रीम कोर्ट के ऑरेलियनो फर्नांडीज बनाम गोवा राज्य मामले के आदेश के अनुपालन में हुआ। अध्यक्षता अपर सचिव सीपी त्रिपाठी ने की। आंतरिक समिति की सदस्य सचिव प्रेरणा रानी और प्रोग्रामर नीरज कुमार ने संचालन किया। इस दौरान जिजीविषा सोसाइटी से मंजरी उपाध्याय, रुपाली सिंह और आरती गुंजन मेहर, कर्मचारी संगठन की अध्यक्ष विनोदिनी मिश्रा, अनुभाग अधिकारी ध्रुव मल्होत्रा आदि उपस्थित रहे।