फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: न्यूरोपैथिक फुट के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में शनिवार को राष्ट्रीय शैक्षणिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय के प्रोस्थेटिक्स एवं ऑर्थोटिक्स विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों और पुनर्वास विशेषज्ञों को न्यूरोपैथिक फुट की पहचान, चिकित्सीय प्रबंधन, सहायक उपकरणों और पुनर्वास की आधुनिक तकनीकों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक कुलपति आचार्य संजय सिंह ने विद्यार्थियों और शोधार्थियों को नवाचार के माध्यम से दिव्यांगजनों का जीवन सुगम बनाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रेरित किया। केजीएमयू के मेडिसिन विभाग के सह आचार्य डॉ. सतीश कुमार ने न्यूरोपैथिक फुट के चिकित्सकीय प्रबंधन और शुरुआती निदान के विषय में बताया। इस मौके पर डॉ. अचिंत्य प्रकाश, डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, डॉ. विकास कुशवाहा, कुलसचिव रोहित सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें