लखनऊ। गोमतीनगर सि्थत निजी अस्पताल में बृहस्पतिवार को वीमेनशाइन चैंबर ऑफ एंटरप्रेन्योरशिप फाउंडेशन की ओर से रेड डॉट टॉक्स वॉइस ऑफ चेंज का आयोजन हुआ। इसमें महिलाओं को माहवारी के प्रति जागरूक किया गया। इसमें मासिक धर्म से जुड़े मिथकों और सामाजिक वर्जनाओं को तोड़ा गया। मुख्य अतिथि महिला एवं बाल विकास विभाग की उप निदेशक अनुपमा शांडिल्य रहीं। उन्होंने माहवारी पर चुप्पी तोड़कर बात करने के लिए जागरूक किया। उन्होंने कहा कि मासिक धर्म जागरूकता केवल महिलाओं का विषय नहीं, बल्कि समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। माहवारी विषय पर महिलाओं और पुरुषों बीच सकारात्मक एवं समावेशी संवाद को बढ़ावा दिया गया। इस अवसर पर संस्थापक अपर्णा मिश्रा, प्रतिमा त्रिपाठी, प्रतिभा सिंह, सीमा सिंह, याशिका बंसल आदि लोग मौजूद रहे।