फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बारिश ने किसानों की बढ़ाई दुश्वारियां

Thu, 22 Feb 2024 01:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से भोर पहर बारिश और तेज हवा चलने से आलू और सरसों की फसल को नुकसान हुआ है। इससे किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गई हैं। बारिश से शहर में कीचड़ होने से लोगों को आवागमन में परेशानी की सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


फरवरी के तीसरे सप्ताह में मौसम तेजी से बदल रहा है। सर्दी खत्म होने को है और गर्मी के तेवर दिखने लगे हैं। पिछले छह दिनों से तापमान में बढ़ोतरी होने से बारिश की आशंका जताई जा रही थी। बीती मंगलवार रात मौसम बदल गया और पूरी रात बदली तथा बूंदाबांदी होती रही।
बुधवार भोर पहर करीब तीन बजे तेज हवा के साथ बारिश हुई। हवा की रफ्तार 18 से 20 किमी प्रति घंटा रही, जिससे खेतों में खड़ी सरसों के फूल गिर गए। अरहर की फसल को भी नुकसान हुआ। गेहूूं की फसल जमीन पर गिर गई। पिछले एक माह से इन दिनों फसलों पर मौसम के बदलाव से आफत आ रही है।
विज्ञापन

बुधवार भोर पहर जिस तरह बारिश हुई, उसने किसानों को चिंता में डाल दिया। बारिश से आलू की फसल को भी नुकसान होने की आशंका है। पानी जड़ तक पहुंचने से आलू के सड़ने का खतरा हो गया है। जगतपुर के किसान महेश यादव का कहना है कि सरसों की फसल एकदम तैयार खड़ी थी, लेकिन अब बरसात और तेज हवा के कारण सरसों की फसल खेत में ही ढह गई है।
किसान सुभाष सिंह का कहना है कि आलू की फसल एकदम तैयार हो चुकी है। एक-दो दिन में आलू खोदना था लेकिन पानी बरस जाने के कारण खेतों में पानी भर गया है, जिससे आलू की खेती में नुकसान हुआ है।

16 डिग्री रहा न्यूनतम तापमान
बुधवार को बारिश होने के बाद भी अधिकतम तापमान छह डिग्री की बढ़त के साथ 29 डिग्री रिकार्ड किया गया तो न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रहा। मौसम विभाग के तकनीकी निदेशक अजय मिश्रा ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है जिससे बारिश और तेज हवा चली है। मैदानी भागों में मौसम इस असंतुलन के कारण बदला है लेकिन तापमान में कमी नहीं है। दोनों तापमान औसत से अधिक रिकार्ड किए गए।

आंधी से गिरे पेड़, दो लोग घायल
भोजपुर (रायबरेली)। मंगलवार रात को भोजपुर क्षेत्र में तेज हवा और बारिश में पेड़ गिरने से दो लोग घायल हो गए। बताते है कि बारिश और तेज हवा चलने से सड़क किनारे खड़ा एक पेड़ गुट्टू नाई की दुकान पर गिर गया। जिससे धुन्नू साहू व हजारी वर्मा पेड़ की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं दुकान भी धराशायी हो गई। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें