लखनऊ। पूर्वाेत्तर रेलवे लखनऊ मंडल की ओर से 18 दिसंबर को सुबह 11 बजे अनुकंपा अदालत लगेगी। पूर्वोत्तर रेलवे के पीआरओ महेश कुमार गुप्ता ने बताया कि अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति पाने वाले आवेदक इसमें दावा कर सकते हैं। मंडल कार्यालय में लगने वाली इस अदालत में मृतक के परिजन, चिकित्सकीय रूप से अक्षम, लापता रेल कर्मचारियों की विधवा, वारिस या आश्रित अपने प्रतिवेदन में जरूरी दस्तावेज के साथ शामिल हो सकते हैं। एक फार्म में पूरी जानकारी भरनी होगी। आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 10 दिसंबर है।