आउटर पर ट्रेनों को खड़ा करने की दिक्कतों से राहत दिलाने के लिए रेलवे राजधानी में लूप लाइनों का जाल बिछाएगा। इसके तहत चारबाग रेलवे स्टेशन, डालीगंज मल्हौर, मानकनगर ऐशबाग आदि में लूपलाइन बिछाने की तैयारी है। दरअसल रेलवे बोर्ड चेयरमैन विनय कुमार त्रिपाठी ने लखनऊ दौरे के दौरान इस मुद्दे को उठाया। उन्होंने मिशन रफ्तार के तहत होने वाले कार्यों की समीक्षा की। इसमें लूपलाइन बिछाने के कार्य भी शामिल हैं। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि चारबाग यार्ड में चार और लाइनें बिछाई जाएंगी। ऐसे ही लखनऊ कानपुर रेलखंड के बीच तीन लूप लाइनें, डालीगंज से मल्हौल होते हुए बाराबंकी और मानकनगर से ऐशबाग के बीच दो लूप लाइनों को बिछाया जाएगा। इन पर करीब दो सौ करोड़ रुपये खर्च आएगा। (माई सिटी रिपोर्टर)