लखनऊ। आलमबाग क्षेत्र में रेलवे कॉलोनी में रहने वाले रेलवे कर्मी हरिश्चंद्र श्रीवास्तव (55) का शव बुधवार सुबह कमरे में फंदे से लटका पाया गया। पुलिस ने शव को फंदे से उतार पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आलमबाग कोतवाली प्रभारी सुभाष चंद्र सरोज ने बताया कि हरिश्चंद्र श्रीवास्तव रेलवे लोको में ट्रैक मैन के पद पर कार्यरत थे। परिवार में दो बेटियां श्रृष्टि (19) व भाविका (11) हैं। दो वर्ष पहले मृतक की पत्नी का देहांत हो चुका है। मृतक मानसिक रूप से बीमार था, जिसका इलाज नूर मंजिल अस्पताल से चल रहा था। (संवाद)