माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल की वाणिज्य टीम ने टिकट चेकिंग अभियान चलाकर बेटिकट यात्रियों पर चाबुक चलाया। सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने मंडल रेल प्रबंधक सुनील कुमार वर्मा के निर्देश पर टीम ने अभियान चलाकर गाड़ी संख्या दून एक्सप्रेस, बेगमपुरा, साबरमती, लखनऊ चंडीगढ़ आदि ट्रेनों से 557 को बेटिकट यात्रियों को पकडा। उनसे जुमाने के रूप में 4.01,170 रुपये वसूले गए। बता दें कि गत माह टीम ने 77,384 बेटिकट यात्रियों से 5.37 करोड़ रुपये जुर्माना वसूला था।।