फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: हिंदी शब्द सिंधु कोश की मदद लें रेलकर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के डीआरएम गौरव अग्रवाल की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को राजभाषा कार्यान्वयन समिति की तिमाही बैठक आयोजित की गई। अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी भुवनेश सिंह ने कहाकि राजभाषा में सरल कार्य करने के लिए हिन्दी शब्द सिन्धु कोश की सहायता लेने पर ज़ोर दिया। सभी कार्य नियमानुसार हिंदी या द्विभाषी रुप किए जाएं। बैठक में मण्डल के कार्यालयों एवं स्टेशनों पर हो रहे हिंदी के प्रयोग एवं प्रगति की समीक्षा की गई। डीआरएम ने कहाकि राजभाषा के प्रयोग-प्रसार के मामले में लखनऊ मंडल का योगदान निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है। अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ऐशबाग डॉ. दीक्षा चौधरी ने हॉस्पिटल मैनेजमेंट इंफॉर्मेशन सिस्टम व राजभाषा अधिकारी उमेश कुमार ने राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली व यूनिवर्सल पेंशन योजना से संबंधित विषयों पर व्याख्यान दिया गया।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें