ट्रेनों में बिना टिकट यात्रा करने वाला आज कुछ मुसाफिरों पर भारी पड़ गया।
रेलवे की 'ऑपरेशन किलाबंदी' मुहिम के तहत बुधवार तड़के चार बजे से लेकर नौ बजे के बीच लगभग 561 यात्री पकड़े गए।
इस मुहिम का आज पहला दिन था और सहायक वाणिज्य प्रबंधक अमिताभ कुमार की टीम ने बाराबंकी और मल्हौर रेलवे स्टेशन पर बड़े पैमाने पर कार्रवाई की।
टीम ने दून एक्सप्रेस, फरक्का एक्सप्रेस, शहीद एक्सप्रेस, सरयू-यमुना एक्सप्रेस सहित दर्जनों ट्रेनों में बिना टिकट यात्रा कर रहे यात्रियों के खिलाफ अभियान चलाया।
अब तक रेलवे ने इन यात्रियों से 1,70,375 रुपए जुर्माना वसूला है। त्योहारों के मद्देनजर शुरू किया गया यह अभियान 10 नवंबर तक जारी रहेगा।
लखनऊ से जुड़ी और खबरों के लिए यहां आएं...