फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: रेलवे मैनेजर पर हमला, सिर फटा

विज्ञापन
रेलवे मैनेजर पर हमला, सिर फटा
विज्ञापन
लखनऊ। कल्याणपुर स्थित एक होटल में रुके रेलवे मैनेजर शुभम तिवारी पर लोहे के पंच और बेल्ट से हमला किया गया। इस हमले में उनका सिर फट गया। गोंडा के कटरा बाजार स्थित पिपरी माझा निवासी शुभम तिवारी आठ अक्तूबर को मित्र अभिषेक तिवारी के साथ लखनऊ आए थे। अभिषेक के परिचित शिवेश श्रीवास्तव ने उन्हें होटल में बुलाया था। आरोप है कि रात करीब दो बजे शिवेश श्रीवास्तव और अब्दुल कादिर समेत अन्य लोग कमरे में घुस आए। गालीगलौज करते हुए लोहे के पंच और बेल्ट से शुभम पर हमला कर दिया। इंस्पेक्टर गुडंबा अंजनी कुमार मिश्रा ने बताया कि शुरुआती जांच में शराब पीने के दौरान विवाद की बात सामने आई है। प्राथमिकी दर्ज कर शुभम, अभिषेक तिवारी, शिवेश श्रीवास्तव और अब्दुल कादिर के खिलाफ शांतिभंग के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें