फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli: सरकारी आवास में पड़ा मिला रेलवे इंजीनियर का शव, पुलिस ने कहा - लंबे समय से बीमार थे

Tue, 08 Aug 2023 05:08 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली

सार

रेलवे इंजीनियर का शव सरकारी आवास में पाए जाने से हड़कंप मच गया। पुलिसकर्मियों का कहना है कि वह लंबे समय से बीमार थे।
विज्ञापन
मामले की जांच करते पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायबरेली के मिल एरिया थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह रेलवे में तैनात एक इंजीनियर की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। इंजीनियर का शव सरकारी आवास में पाए जाने से दहशत फैल गई। पुलिस ने पहुंचकर घटना की जांच की। बताया जा रहा है कि इंजीनियर बीमार चल रहा था।

विज्ञापन


प्रयागराज जिले के धूमनगंज थाना क्षेत्र के लालबाग कॉलोनी राजरूप नगर निवासी शशि भूषण पांडे (47) पुत्र ओमकार नाथ पांडे रायबरेली रेलवे स्टेशन में इंजीनियर के पद पर तैनात थे। वह अकेले रेलवे कॉलोनी स्थित आवास में रहते थे। सुबह वह सरकारी आवास पर मृत अवस्था में पाए गए।

ये भी पढ़ें - सीएम योगी का अखिलेश पर तंज: बोले - अच्छा है कि समाजवादियों को भी अब जनसंख्या की चिंता होने लगी है
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - महिला कलेक्शन एजेंट की मौत: बंधन बैंक के मैनेजर व नौ कर्मचारियों पर हत्या का केस दर्ज, बदली जा सकती है धारा


थानेदार संजय कुमार सिंह ने बताया कि इंजीनियर शशि भूषण पांडे काफी समय से बीमार चल रहे थे। उनकी मौत कैसे हुई है, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चल सकेगा। फिलहाल घटना की पड़ताल कराई जा रही है। परिजन भी मौके पर पहुंच गए हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें