फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल भर्ती परीक्षा के आवेदन करने में भी अब लगेगा आधार

Sun, 28 Jan 2018 10:02 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) द्वारा ली जाने वाली भर्ती परीक्षाओं में आवेदन करने के दौरान अभ्यर्थियों को अब अपना आधार नंबर भी भरना होगा। यह व्यवस्था रेलवे द्वारा ली जाने वाली आगामी परीक्षाओं से लागू  किए जाने की तैयारी की गई  है।

विज्ञापन


हालांकि इसे अभी प्रयोग के तौर पर आजमाया जाएगा। आरआरबी इलाहाबाद की बात करें तो असिस्टेंट लोको पॉयलट की भर्ती  परीक्षा से इसकी शुरूआत होगी। शीघ्र ही इसके लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे जाएंगे।
रेलवे द्वारा विगत दो वर्ष से तमाम भर्ती परीक्षाओं के लिए अभ्यर्थियों से ऑन लाइन आवेदन ही मांगे जा रहे हैं।

साथ ही पिछले वर्ष नॉन टेकिभनकल पॉपुलर कैटेगरी की परीक्षाएं भी रेलवे द्वारा ऑनलाइन ली गई थीं। इस परीक्षा के लिए देश भर से तकरीबन एक करोड़ आवेदन आए थे। बहुत से अभ्यर्थी ऐसे रहे जिन्होंने एक से ज्यादा भर्ती बोर्ड के लिए आवेदन कर दिया।
विज्ञापन


ऐसे में इन अभ्यर्थियों के ऑन लाइन परीक्षा देने के लिए संबंधित बोर्ड को इंतजाम करना पड़ा, लेकिन सभी बोर्ड की परीक्षा एक ही तिथि होने की वजह से अभ्यर्थियों के सामने किसी एक बोर्ड में परीक्षा देने का विकल्प रह गया था। ऐेसे में भीड़ कम करने के लिए सभी भर्ती बोर्ड इस बार आवेदन के दौरान आधार नंबर भी अभ्यर्थियों का लेंगे।

इस व्यवस्था अगर कोई अभ्यर्थी एक से ज्यादा बोर्ड के लिए आवेदन करता है तो आधार नंबर की वजह से यह मालूम पड़ जाएगा कि उसने कितने बोर्ड से परीक्षा के लिए आवेदन भरा है। ताकि बोर्ड द्वारा संबंधित अभ्यर्थी से किसी एक बोर्ड में शामिल होने का विकल्प पूछा जा सके।

आरआरबी इलाहाबाद के चेयरमैन एसएएम नकवी की माने तो अभी आधार अनिवार्य नहीं किया जा रहा है। लेकिन आवेदन पत्र भरने के दौरान इसका कॉलम जरूर रहेगा। उन्होंने बताया कि असिस्टेंट लोको पॉयलट की भर्ती परीक्षा के आवेदन में आधार नंबर का कॉलम रहेगा। 

Trending Videos
विज्ञापन

ढाई हजार से ज्यादा लोको पॉयलटों की होगी भर्ती

रेलवे में  ड्राइवरों की कमी पूरा करने के लिए रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा शीघ्र ही असिस्टेंट लोको पॉयलट (एएलपी) के लिए विज्ञापन निकाला जाएगा। इसकी तैयारी शुरू हो गई है। आरआरबी इलाहाबाद के माध्यम से ढाई हजार से ज्यादा एएलपी की भर्ती प्रक्रिया की जाएगी। जल्द ही इसका नोटिफिकेशन जारी हो जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें