फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: साम्राज्य, प्रतिरोध, लौहपथ की कथा है ''रेल थ्रू राज''

विज्ञापन
रायबरेली स्थित मॉडर्न कोच फैक्टरी के महाप्रबंधक प्रशांत कुमार मिश्र की पुस्तक ''रेल थ्रू राजः ई
विज्ञापन
लखनऊ। रायबरेली स्थित मॉडर्न कोच फैक्टरी के महाप्रबंधक प्रशांत कुमार मिश्र की पुस्तक ''रेल थ्रू राजः ईस्ट इंडियन रेलवे(1841-1861)'' पुस्तक का विमोचन शनिवार को गोमतीनगर स्थित यूनिवर्सल बुकस्टोर पर हुआ। मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने पुस्तक का विमोचन कर लेखन शैली की सराहना की। उन्होंने पुस्तक को ऐसा दस्तावेज बताया, जो शोधार्थियों के काम आएगा। रेलवे अधिकारी प्रशांत कुमार मिश्र के लेखन की प्रशंसा की। लेखन मिश्र ने बताया कि यह पुस्तक ईस्ट इंडियन रेलवे के प्रारंभिक वर्षों (1841 से 1861) का व्यापक, प्रामाणिक और शोधपरक इतिहास पेश करती है। यह केवल रेलगाड़ियों की कहानी नहीं है, बल्कि साम्राज्य, प्रतिरोध और उस लौह पथ की कथा है, जिसने एक पूरे उपमहाद्वीप को आपस में बांधा दिया। रेलवे अधिकारी अष्टानंद पाठक ने रेल कोच फैक्टरी की उपलब्धियों पर रोशनी डाली। महाप्रबंधक पीके मिश्र की हाईवेज ऑफ हिंदुस्तान एवं ट्रैक्स ऑफ नेसेसिटीः रेलवेज, फैमाइन एंड एम्पायर इन द डेक्कन पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। इसके अतिरिक्त टेल्स फ्रॉम रेल्स में 32 कहानियों का संकलन किया गया है। रेलवे बोर्ड के पूर्व सदस्य आलोक जौहरी के अलावा अतुल्य सिन्हा, एसके कटियार, अनिल श्रीवास्तव, गौरव प्रकाश, मानव प्रकाश, चंद्र प्रकाश उपसि्थत रहे। नंदिनी ने लेखक के साथ पुस्तक पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें