रायबरेली। खाद्य आयुक्त के आदेश पर क्रिसमस-डे पर घटिया खाद्य सामग्री की बिक्री को रोकने के लिए शनिवार को अभियान चलाया गया। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के सहायक खाद्य आयुक्त द्वितीय अजीत कुमार राय के नेतृत्व में शहर व लालगंज में कारखानों में छापामारी हुई। क्रीम, केक समेत 12 खाद्य पदार्थों के नमूने भरे गए।
एफएसडीए की टीम ने शहर के सुल्तानपुर रोड स्थित बालाजी बेकर्स के यहां से क्रीम, बंद ब्रेड व मैदा का नमूना भरा। जेजे बेकर्स के यहां से रस्क केक और केक, शहर के ही सेफायर होटल से छेना, लालगंज कस्बा स्थित राज बेकरी से चीनी, मैदा व रस्क और बेस्ट बेकर्स से क्रीम, बंदक्रीम और जीरा ब्रेड का नमूना भरा। छापमार टीम में एफएसओ अपराजिता तिवारी, राजेश तिवारी, सौरभ उत्तम आदि शामिल रहे।