फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: राहुल ने एम्स में भर्ती आराध्या के साथ खेला लूडो

Wed, 10 Jul 2024 03:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
एम्स में निरीक्षण के दौरान राहुल गांधी एक वार्ड में पहुंचे। वहां भर्ती कुंडा निवासी नौ साल की आराध्या जायसवाल से बात की। बालिका से उसकी बीमारी और पढ़ाई के बारे में जाना। बाद में उसके साथ मोबाइल पर लूडो खेला। इससे बालिका बेहद खुश नजर आई। निरीक्षण के बाद जैसे ही राहुल हॉस्पिटल के गेट के बाहर निकले, तभी आवाज आई। सर, इधर भी। राहुल संबंधित मरीज के पास पहुंचे। उसकी समस्या को सुना और प्रार्थनापत्र लेकर निदेशक को समस्या के निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन


एमबीबीएस विद्यार्थियों से मिले, छात्राओं ने ली सेल्फी
निरीक्षण के दौरान सांसद राहुल गांधी ने एमबीबीएस छात्र-छात्राओं से मिलकर उनकी पढ़ाई के बारे में जाना। छात्राओं ने राहुल के साथ सेल्फी ली। सांसद ने छात्र-छात्राओं को बढि़या पढ़ाई करने की सलाह दी, जिससे वे बड़े और अच्छे डॉक्टर बनकर सेवा कर सकें। राहुल को अपने बीच पाकर छात्र-छात्राओं में खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें