फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द आएंगे राहुल गांधी : केएल शर्मा

Sun, 30 Jun 2024 03:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। अमेठी सांसद ने शनिवार को भुएमऊ गेस्ट हाऊस में जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक की। उन्होंने बताया कि जल्द ही रायबरेली सांसद राहुल गांधी कार्यकर्ताओं और लोगों से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन

अमेठी के सांसद किशोरी लाल शर्मा ने भुएमऊ गेस्ट हाउस में कहा कि रायबरेली सांसद राहुल गांधी को नेता प्रतिपक्ष की बड़ी जिम्मेदारी मिली है। इससे भाजपा सरकार की हठधर्मिता और मनमाने फैसलों पर रोक लगेगी। बैठक के बाद वह पूर्व जिला पंचायत सदस्य गुरूबक्षगंज केशन लाल लोधी के निधन पर शोक-संवेदना व्यक्त करने पहुंचे।
लालगंज में व्यापारी वर्ग, सफाई कर्मचारियों और प्रबुद्ध वर्ग से मुलाकात की साथ ही बड़ा मठ डलमऊ पहुंचकर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी देवेन्द्रानंद गिरि जी महराज से भेंट की। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी, प्रवक्ता महताब आलम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, लालगंज में शनिवार को नगर वासियों की समस्याएं सुनीं। नगर वासी मदन मिश्रा ने कोरोना कल से बंद पड़ी कानपुर से रायबरेली के बीच चलने वाली आरसी ट्रेन के पुन: संचालन की मांग की। सांसद किशोरी लाल शर्मा ने कांग्रेस नेता सुधा द्विवेदी के घर पर लोगों की समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें