भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता शलभ मणि त्रिपाठी और पत्रकार रहीस सिंह सूचना विभाग के सलाहाकर होंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को दोनों की नियुक्ति के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।
सूचना निदेशक शिशिर ने बताया कि शलभ मणि के पास इलेक्ट्रोनिक मीडिया और रहीस सिंह पर प्रिंट मीडिया की जिम्मेदारी रहेगी।
उन्होंने बताया कि जल्द ही दोनों की नियुक्ति का आदेश जारी किया जाएगा।