फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पुल के नीचे नई दीवार बनाने का काम शुरू, खर्च होंगे 25 लाख

Mon, 27 Mar 2023 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
डीह (रायबरेली)। रायबरेली-परशदेपुर मार्ग पर इमली तिराहा के पास जर्जर पुल की दीवार की सपोर्ट के लिए नई दीवार का निर्माण कार्य शुरू कराया गया है। इसके बन जाने से पुल के गिरने की आशंका नहीं रहेगी। इस दीवार समेत अन्य कार्य कराने के लिए 25 लाख रुपया खर्च किया जाएगा।
विज्ञापन

महराजगंज ड्रेन पर बने इस पुल की एक तरफ की दीवार जर्जर हो गई थी। इससे किसी तरह की अनहोनी हो सकती थी। स्थानीय लोगों की शिकायत पर लोक निर्माण विभाग ने नवंबर 2022 में पुल के दोनों तरफ ब्रेकर बनवाए थे, ताकि पुल से वाहन धीमी गति से निकले। शासन को प्रस्ताव बनाकर भेजा गया था। स्वीकृत मिलने के बाद काम शुरू कराया गया। लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के सहायक अभियंता राजेश कुमार ने बताया कि पुल के नीचे एक तरफ की दीवार जर्जर थी। उसके बगल में नई दीवार बनाई जानी है, ताकि किसी तरह की अनहोनी से बचा जा सके। इसके अलावा रेलिंग की मरम्मत समेत अन्य कार्य में कराए जाएंगे। इसके निर्माण के लिए एक महीने का समय लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें