परिवहन विभाग की बहुप्रतीक्षित रेडियो टैक्सी योजना का मुख्यमंत्री शुक्रवार को उद्घाटन करेंगे।
इसके बाद से जीपीएस सुविधाओं से लैस रेडियो टैक्सी कॉल करने पर जनता की चौखट पर दस्तक देगी।
इसी समारोह में मुख्यमंत्री विभाग ऑनलाइन वाहन टैक्स जमा करने की सुविधा का भी शुभारंभ करेंगे।
परिवहन आयुक्त रजनीश गुप्ता के अनुसार मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के उद्घाटन के बाद रेडियो टैक्सी राजधानी लखनऊ में फर्राटा भरने लगेगी।
यह रेडियो टैक्सी कॉल करने पर घर पहुंचेगी और जीपीएस के जरिये उनके लोकेशन पर नजर रखी जा सकेगी।
उन्होंने बताया पहले चरण में 50 रेडियो टैक्सी से योजना का शुभारंभ हो रहा है।
वहीं मुख्यमंत्री वाहन मालिकों के द्वारा घर एवं दफ्तर में बैठ करके उसका ऑनलाइन टैक्स जमा करने की सुविधा प्रदान करेंगे।
इस सुविधा के तहत प्रदेश के वाहन मालिक स्टेट बैंक आफ इंडिया की नेट बैकिंग और डेबिट कॉर्ड से टैक्स चुका सकेंगे।
इस सुविधा के शुरू होने से वाहन मालिकों को संभागीय परिवहन दफ्तर (आरटीओ) का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। वहीं न तो टैक्स जमा कराने के लिए दलाल और लिपिक के चंगुल में फंसना पड़ेगा।