दशहरी, लंगड़ा और चौसा से हुआ राधारमण बिहारी का शृंगार
लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी स्थित श्री श्री राधारमण बिहारी मंदिर (इस्कॉन) में शनिवार को योगिनी एकादशी के अवसर पर आम महोत्सव मनाया गया। मंदिर अध्यक्ष अपरिमेय श्याम प्रभु के निर्देशन में हुए आयोजन में भगवान राधारमण बिहारी जी का दशहरी, लंगड़ा, चौसा सहित कई प्रकार के आमों से विशेष शृंगार किया गया। मंगला आरती के साथ दर्शन शुरू हुए। मंदिर अध्यक्ष अपरिमेय श्याम प्रभु ने बताया कि भौतिक आसक्ति का त्याग कर भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में जीवन समर्पित करना ही वास्तविक सुख है। शाम को हरिनाम संकीर्तन और आरती हुई। कथा के बाद सभी भक्तों को आम महाप्रसाद वितरित किया गया।
दशहरी, लंगड़ा और चौसा से हुआ राधारमण बिहारी का शृंगार