चौक के कटारी टोला स्थित प्राचीन बाबा विश्वनाथ मंदिर में राधा-कृष्ण का 20वां स्थापना दिवस बुधवार
लखनऊ। चौक के कटारी टोला स्थित प्राचीन बाबा विश्वनाथ मंदिर में राधा-कृष्ण का 20वां स्थापना दिवस बुधवार को धूमधाम से मनाया गया। मौके पर राधा-कृष्ण की झांकी के साथ चित्रांग टंडन, अनूप शुक्ला और अनामिका सैनी के भजनों की बयार बही। भंडारे के साथ समारोह का समापन हुआ। मौके पर अनूप कुमार बंटू, शुभ कपूर, ऋषि खन्ना, सर्वेश रस्तोगी, अजय रस्तोगी, दीपक रस्तोगी, राजीव शर्मा और पार्षद अनुराग मिश्रा उपस्थित रहे।