फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ट्रक के गियर बॉक्स में निकला अजगर

विज्ञापन
ट्रक से अजगर को निकालते वन विभाग के कर्मचारी।
विज्ञापन
लखनऊ। जानकीपुरम में मंगलवार सुबह सीमेंट उतारकर जा रहे ट्रक के गियर बॉक्स में अजगर निकल आया। उसे देख चालक ट्रांसपोर्टनगर निवासी अंबिका प्रसाद शर्मा के हाथ-पैर फूल गए। वह इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे के पास ट्रक से उतर गए। अजगर निकलने की सूचना पर वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद अजगर को निकाला जा सका। दरोगा अखिलेश कुमार ने बताया कि ट्रक चालक उन्नाव से सरिया लेकर जानकीपुरम आया था। अजगर को कुकरैल के जंगल में छोड़ दिया गया। (संवाद)

ट्रक से अजगर को निकालते वन विभाग के कर्मचारी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें