जैन मिलन लखनऊ की ओर से प्रेस क्लब में कवि पुष्पेंदु जैन की जयंती पर रविवार को सम्मान समारोह हुआ
लखनऊ। जैन मिलन लखनऊ की ओर से प्रेस क्लब में कवि पुष्पेंदु जैन की जयंती पर रविवार को सम्मान समारोह हुआ। रक्षामंत्री के जनसंपर्क अधिकारी राघवेंदु शुक्ल, डॉ. एके जैन व शैलेंद्र जैन ने साहित्यकार डॉ. अमिता दुबे, डॉ. रश्मिशील शुक्ला एवं भारती अग्रवाल को कवि पुष्पेंदु जैन साहित्य सम्मान से नवाजा। अध्यक्षता कर रहे वीर शैलेंद्र जैन ने कहा कि कवि पुष्पेंदु लखनऊ जैन समाज की अमूल्य धरोहर हैं।