फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पुष्पेंद्र सरोज ने कहा, संसद में उठाएंगे छात्रों का मुद्दा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। लविवि में फीस वृद्धि और छात्र निष्कासन के विरोध में चल रहे अनिश्चितकालीन धरने के 37वें दिन बुधवार को कौशांबी के सांसद पुष्पेंद्र सरोज धरनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने छात्र नेताओं प्रिंस प्रकाश, प्रेम प्रकाश, हर्षित शुक्ला व अन्य से बात की। उन्होंने छात्रों की समस्याओं को सुना और कहा कि शिक्षा को महंगा करना देश के भविष्य के साथ अन्याय है। उन्होंने छात्रों पर एफआईआर दर्ज करने और निष्कासन को अलोकतांत्रिक बताया। आश्वासन दिया कि वे इस मुद्दे को संसद में उठाएंगे और छात्रों को न्याय दिलाने का प्रयास करेंगे। इस दौरान आंधी और बारिश के बावजूद छात्र डटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें