फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पुनीत और मोहन को ट्रांस गोमती में संगठन बढ़ाने का जिम्मा

Sat, 15 Nov 2025 02:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल लखनऊ इकाई के पदाधिकारियों की कपूरथला स्थित प्रगति मार्केट में
विज्ञापन
लखनऊ। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल लखनऊ इकाई के पदाधिकारियों की कपूरथला स्थित प्रगति मार्केट में शुक्रवार शाम चार बजे बैठक हुई। इसमें स्थानीय व्यापारियों ने कई समस्याओं के समाधान के लिए चर्चा की। अध्यक्ष अमरनाथ अग्रवाल ने कहा कि स्थानीय बाजारों में आपसी सौहार्द पूर्ण व्यवहार से ही समस्याओं का निराकरण संभव है। निर्णय लिया गया कि ट्रांस गोमती उद्योग व्यापार मंडल का गठन किया जाएगा। इसमें डालीगंज, शंकरनगर, निराला नगर, अलीगंज, कपूरथला, सीतापुर रोड, पुरनिया व महानगर बाजारों के दुकानदारों को जोड़ा जाएगा। इसकी जिम्मेदारी कपूरथला के व्यापारी पुनीत श्रीवास्तव, मोहन मेघानी को सौंपी गई। महामंत्री योगेंद्र सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंद अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल, मंत्री प्रशांत वर्मा, युवा अध्यक्ष संजय जायसवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें