लखनऊ। छठ पर यात्रियों की सुविधा के लिए चलाई जा रहीं पूजा स्पेशल ट्रेनें देरी की शिकार हो रही हैं। आनंदविहार से मुजफ्फरपुर के बीच चल रही नई दिल्ली-छपरा स्पेशल बृहस्पतिवार को छह घंटा लेट हुई। यात्रियों ने रेलमंत्री से इसकी शिकायत की। इस पर रेलवे ने खेद जताया। यात्री अनुराग शर्मा ने शिकायत में बताया कि 60 किमी की दूरी तय करने में ट्रेन को दो घंटे लग गए। उधर, नागपुर-समस्तीपुर पूजा स्पेशल ट्रेन तीन घंटे लेट हुई। जम्मू से गुवाहाटी जा रही अमरनाथ एक्सप्रेस की स्लीपर बोगी में पानी के संकट व गंदे शौचालय की शिकायत यात्री एचपी चौहान ने की। यात्री संजय यादव ने लखनऊ-गोरखपुर इंटरसिटी का शौचालय गंदा होने की शिकायत की।