फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पूजा स्पेशल ट्रेन 27 से भरेगी रफ्तार

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
लखनऊ। यात्रियों की सुविधा के लिए पूर्वोत्तर रेलवे 27 सितंबर से पुणे से गोरखपुर के बीच वाया लखनऊ पूजा स्पेशल ट्रेन चलाएगा। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि ट्रेन 01415 पुणे-गोरखपुर पूजा स्पेशल 27 सितंबर से 30 नवंबर तक रोजाना पुणे से सुबह 6:50 बजे चलकर इटारसी, भोपाल, दूसरे दिन झांसी से होते हुए लखनऊ से सुबह 10:05 बजे होते हुए गोरखपुर शाम चार बजे पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन 01416 गोरखपुर-पुणे पूजा स्पेशल 28 सितंबर से पहली दिसंबर तक रोजाना गोरखपुर से शाम 6:50 बजे चलकर लखनऊ से रात 10:35 बजे होते हुए तीसरे दिन सुबह 3:15 बजे पुणे पहुंचेगी। ट्रेन में स्लीपर के छह, साधारण द्वितीय श्रेणी के छह, वातानुकूलित की तृतीय श्रेणी के चार कोच होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें