सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह की ओर से रविवार को साप्ताहिक संवाद शिविर आपका विधायक-आपके द्
लखनऊ। सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह की ओर से रविवार को साप्ताहिक संवाद शिविर आपका विधायक-आपके द्वार का 130वां जनसुनवाई शिविर आयोजित हुआ। इस दौरान मेधावी छात्र-छात्राओं का भी सम्मान हुआ। सरोजनीनगर दक्षिण प्रथम मंडल अध्यक्ष केके श्रीवास्तव के यहां लगे इस शिविर में क्षेत्रवासियों की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान कराया गया। हैंडपंप, सोलर लाइट, सड़क, नाली और पेंशन जैसी आवश्यकताओं से जुड़े 39 आवेदन प्राप्त हुए। साथ ही पांच आयुष्मान कार्ड और दो महिलाओं के पेंशन केवाईसी भी की गई। शिविर के दौरान गांव की शान पहल के तहत हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के मेधावियों शालिनी रावत (80%), सलोनी गौतम (73.8%), रूपाली सिंह (73%)ए पीयूष शर्मा (67.2%) को साइकिल, घड़ी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। पार्षद रामनरेश रावत, मंडल उपाध्यक्ष दीपक सिंह, महामंत्री राजेंद्र गुप्ता, दिलीप रावत, कमल नयन शर्मा, बूथ अध्यक्ष किशोर, परमानंद अवस्थी आदि मौजूद रहे।