ई-लोक अदालत का आयोजन आज
रविवार एक नवंबर को जितेन्द्र कुमार सिंह प्रधान न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय के नेतृत्व में पारिवारिक न्यायालयों में ई-लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। ई-लोक अदालत के लिए अगस्त कुमार तिवारी अपर प्रधान न्यायाधीश, पारिवारिक न्यायालय को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। यह जानकारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ सपना त्रिपाठी ने दी। उन्होंने बताया कि ई-लोक अदालत में सुलह समझौते के आधार पर वैवाहिक मामलों का निस्तारण संबंधित न्यायालयों द्वारा किया जाएगा। इसके साथ ही विशेष न्यायाधीश (पाक्सो एक्ट) व नोडल अधिकारी, लोक अदालत अरविंद मिश्र ने बताया कि उक्त तिथि को ही मोटर दुर्घटना प्रतिकर वादों के निस्तारण आपसी सुलह सहमति के आधार पर कराए जाने को भी एक ई-लोक अदालत का आयोजन भी होगा।