आईआईएम मार्ग स्थित शालीमार गार्डन बे में हुई फायर सेफ्टी मॉकड्रिल
लखनऊ। आईआईएम रोड स्थित शालीमार गार्डन बे सोसाइटी में आरडब्ल्यूए और निजी अस्पताल की ओर से फायर सेफ्टी प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। इसमें मॉक ड्रिल कर निवासियों को आपात स्थिति में बचने के तरीके बताए गए। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष अनूप कुमार गुप्ता ने बताया कि अलीगंज अग्निकांड जैसी घटनाओं से बचने के लिए यह आयोजन किया गया। इस अवसर पर अस्पताल के फायर सेफ्टी अफसर पंकज कुमार, रूबी मिश्रा और आरडब्ल्यूए के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।
आईआईएम मार्ग स्थित शालीमार गार्डन बे में हुई फायर सेफ्टी मॉकड्रिल