लखनऊ। ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय के कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभाग में एआई से मोबाइल एप निर्माण पर एक दिवसीय सेमिनार हुआ। इसमें विद्यार्थियों को एआई टूल्स, वाइब कोडिंग और आधुनिक सॉफ्टवेयर तकनीकों से ऐप बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। विभागाध्यक्ष एवं प्रशिक्षण व प्लेसमेंट अधिकारी डॉ. सुमन कुमार मिश्रा ने विद्यार्थियों को तकनीकी कौशल विकसित करने और नवाचार अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में क्लाउडमी डिजिटल टेक्नोलॉजी प्रा. लि. कंपनी की ओर से विद्यार्थियों का तकनीकी असेसमेंट भी किया गया। प्रदर्शन के आधार पर कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभाग के तीन विद्यार्थियों का कंपनी में निशुल्क इंटर्नशिप के लिए चयन हुआ। कार्यक्रम का समन्वय सहायक आचार्य अमन मिश्रा और अंकिता अग्रवाल ने किया।