फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आधुनिक पीसीबी डिजाइन मेथडोलॉजी की दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय (एकेटीयू) के घटक संस्थान इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (आईईटी) में पीसीबी डिजाइन एंड एनालिसिस विषयक फैकल्टी डवलपमेंट प्रोग्राम (एफडीपी) का आयोजन किया गया। इसमें आधुनिक पीसीबी डिजाइन मेथडोलॉजी तथा उद्योग में प्रयोग होने वाले इलेक्ट्रॉनिक डिजाइन ऑटोमेशन की विशेष जानकारी दी गई। प्रतिभागियों को आधुनिक डिजाइन प्रक्रियाओं व औद्योगिक अनुप्रयोगों से परिचित होने का अवसर दिया। समापन सत्र में तकनीकी शिक्षा की गुणवत्ता को सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर फैकल्टी विकास, अनुसंधान संवर्धन, व्यावहारिक शिक्षण व उद्योगोन्मुख प्रशिक्षण के महत्व पर बल दिया। समापन कार्यक्रम में प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र दिए गए। कार्यक्रम में प्रो. वीरेंद्र पाठक निदेशक आईईटी, प्रो. अनुराग त्रिपाठी डीन यूजी, डॉ. रामचंद्र सिंह चौहान विभागाध्यक्ष इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार अभियांत्रिकी विभाग, डॉ. अनुराग वर्मा, डॉ. चंद्रमणि उपाध्याय, अपूर्वा वर्मा व पवन नंदुरी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें