लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र की ओर से आयोजित आठ दिवसीय ऑनलाइन राष्ट्रीय शिक्षा नीति अभिमुखीकरण कार्यक्रम सोमवार को संपन्न हुआ। इसका उद्देश्य शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रति जागरूक करना था। मुख्य अतिथि आर. एस. कुरील और अध्यक्ष कमल कुमार ने बहुविषयक शिक्षण व शिक्षक प्रशिक्षण पर जोर दिया।