लखनऊ। महंगाई और बेरोजगारी के विरोध में बुधवार को लखनऊ विश्वविद्यालय में समाजवादी छात्र सभा ने धरना-प्रदर्शन किया। छात्र नेताओं ने कहा कि लगातार बढ़ रही पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने आम जनता, किसानों, छात्रों और मध्यम वर्ग की जिंदगी दुश्वार कर दी है। डीजल महंगा होने से खेती और परिवहन की लागत बढ़ रही है, जबकि पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी से आमजन का घरेलू बजट बिगड़ रहा है। आदित्य पांडेय, शिवा जी यादव और रोहित यादव ने कहा कि बेरोजगारी ने युवाओं के भविष्य को अंधकार में धकेल दिया है। सरकार को छात्रों और युवाओं की समस्याओं पर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए। इस दौरान अक्षय प्रधान, शिव पूजन पांडेय, अमन सिंह, सर्वेश यादव, विकास यादव, राघव त्रिपाठी, सूर्यांश, अक्षत पांडेय, सम्राट सिंह, अनुराग चौधरी आदि थे।