फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आरडब्ल्यूए के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
प्रदर्शन करते अपार्टमेंट के लोग।
विज्ञापन
लखनऊ। रायबरेली रोड पर हैवतमऊ मवईया स्थित रॉयल लेक व्यू अपार्टमेंट के लोगों ने रविवार को आरडब्ल्यूए के खिलाफ प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि सोसाइटी ने मनमाना रवैया अपना रखा है। सोसाइटी की बैठक में सीएस पांडेय, मेधा गुप्ता, राजेश्वरी कपूर, पीएस मुंडी, राहिल विग, पंकज मिश्र ने बताया कि अपार्टमेंट में 2022 से फायर सिस्टम खराब है। इससे कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है। दो-दो लिफ्ट भी खराब पड़ी हुई हैं। जनरेटर चलाया नहीं जाता है। कैमरे भी सही नहीं है और सिक्योरिटी गार्ड भी पर्याप्त नहीं है। एलडीए और आवास विकास अधिकारियों से भी शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कुछ सुधार नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें