विनियमितीकरण की मांग को लेकर अनुमोदित डिग्री शिक्षकों की क्रमिक भूख हड़ताल जारी है।
शिक्षकों का कहना है कि 99 दिन से विधान भवन के सामने हड़ताल कर रहे शिक्षकों की अब तक प्रदेश सरकार ने सुध तक नहीं ली।
धरना स्थल पर जमे अनुदानित महाविद्यालय विवि अनुमोदित शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. केएस पाठक की अगुवाई में अनुमोदित शिक्षकों ने खुद को नजरअंदाज करने के विरोध में बुधवार को विधान भवन का घिराव किया।
इसके बाद, उन्होंने सपा कार्यालय पर डेरा डाल दिया। शाम तक सभी वहीं जमे रहे। वहां मुख्यमंत्री से मुलाकात का आश्वासन मिलने के बाद ही वे वहां से हटे।
उन्होंने कहा कि अगर इसके बाद भी शिक्षकों की विनियमितीकरण की मांग पूरी नहीं हुई तो पूरे प्रदेश में आंदोलन व क्रमिक भूख हड़ताल शुरू कर दी जाएगी।