लखनऊ। मांगें पूरी न होने से गुस्साए आवास विकास परिषद के कर्मचारी संगठन मिनिस्टीरियल स्टाफ एसोसिएशन ने दूसरे दिन मंगलवार को भी मुख्यालय परिसर में जनजागरण कर विरोध जताया। शाम पांच से छह बजे तक जनजागरण किया। एसोसिएशन के महासचिव राजेंद्र कुमार शुक्ला ने कहा कि 23 मई तक जनजागरण किया जाएगा। इसके बाद आमसभा कर कार्य बहिष्कार का निर्णय लिया जाएगा।