नियमितीकरण की मांग को लेकर रविवार को होमगार्डों ने विधानभवन के सामने
प्रदर्शन किया।
धरने को संबोधित करते हुए भारतीय चौखंभा संस्थान के
राष्ट्रीय अध्यक्ष वीके पाल ने कहा कि केंद्र सरकार ने 20 अगस्त 2012 को
प्रदेश सरकार को होमगार्डों के नियमितीकरण पर उचित कार्रवाई के लिए कहा था।
लेकिन प्रदेश सरकार ने इस पर अब तक कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया
है।
कहा कि सपा ने सत्ता में आने से पहले होमगार्डों को नियमित करने का
वादा किया था, पर सत्ता में आने के बाद सपा वादा भूल गई।