छात्रसंघ की बहाली के लिए किया प्रदर्शन
लखनऊ। छात्रसंघ चुनाव कराए जाने की मांग कर लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्र मंगलवार को ज्ञापन सौंपने कुलपति कार्यालय पहुंचे। इस दौरान भीतर से पुलिस व कर्मचारियों ने गेट बंद कर लिया तो आक्रोशित छात्रों ने गेट पर ही बैठकर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना पाकर प्रॉक्टर राकेश द्विवेदी पहुंचे और समझाने का प्रयास किया लेकिन छात्र कुलपति से मिलकर ज्ञापन सौंपने की मांग पर अड़े रहे। बड़ी मुश्किल से छात्र माने। प्रदर्शन करने वाले छात्रों में यशवर्धन राज, देवांग त्रिपाठी, तुषार वर्मा, अभिनव सिंह, अनुराग तोमर ने बताया कि वे लोग शांतिपूर्ण तरीके से छात्रसंघ चुनाव कराए जाने को लेकर ज्ञापन देने आए थे लेकिन उन्हें कुलपति से मिलने नहीं दिया गया। प्रॉक्टर ने बताया कि उस समय कुलपति कार्यालय में मौजूद नहीं थे। प्रॉक्टर के काफी समझाने पर छात्र ज्ञापन सौंपकर चले गए।
छात्रसंघ की बहाली के लिए किया प्रदर्शन
छात्रसंघ की बहाली के लिए किया प्रदर्शन
छात्रसंघ की बहाली के लिए किया प्रदर्शन