माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ के बैनर तले शनिवार को कैसरबाग बस अड्डे पर कर्मचारियों ने अवैध तरीके से संचालित डग्गामार वाहनों के खिलाफ प्रदर्शन किया। मीडिया प्रभारी रजनीश मिश्र ने बताया कि कैसरबाग डिपो के समस्त वर्ग के कर्मचारियों ने एकजुट होकर अवैध डग्गामारी पर रोक लगाने की मांग की। प्रदर्शन में क्षेत्रीय मंत्री सुधीन्द्र वर्मा, कैसरबाग डिपो के अध्यक्ष आमिर जावेद, मंत्री अनिल अवस्थी आदि भी शामिल रहे।