फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आवासीय इलाके में बीयर की दुकान खुलने के विरोध में प्रदर्शन

Mon, 23 Mar 2026 02:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
लक्ष्मी तिराहे के पास प्रदर्शन करते स्थानीय लोग।
विज्ञापन
गुडंबा। मड़ियांव की श्रीनगर कॉलोनी स्थित लक्ष्मी तिराहे के पास बीयर की दुकान खुलने के विरोध में स्थानीय लोगों ने शनिवार रात प्रदर्शन किया। लोगों ने दुकान को आवासीय इलाके में न खोलने की मांग की। प्रदर्शन में शामिल केतकी कश्यप व अन्य लोगों का कहना था कि यह क्षेत्र पूरी तरह आवासीय है। आसपास मंदिर और कॉलेज भी हैं। ऐसे में यहां बीयर की दुकान खुलने से माहौल खराब होने की आशंका है। सूचना पर मड़ियांव पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर शांत कराया। आबकारी विभाग के निरीक्षक ने मामले में जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

लक्ष्मी तिराहे के पास प्रदर्शन करते स्थानीय लोग।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें