लखनऊ। पांच दिन से डिफेंस कॉलोनी के परिवार एबीसी जलने और फॉल्ट के कारण बिजली संकट झेल रहे हैं। शुक्रवार रात 12:30 बजे एक बार एबीसी जलने लगी। इससे कॉलोनी के बड़े हिस्से की बिजली गुल हो गई। पूरी रात लोग परेशान रहे। एबीसी जलने के कई घंटे बाद कर्मचारी आए, जो शनिवार सुबह 9:30 लाइन सही कर बिजली चालू कर पाए।
यहां भी बिजली गुल, रात को लोग जागे- कुर्सी रोड, बेहसा, महानगर, नई बस्ती, रहीमनगर, अजीजनगर, मड़ियांव में फॉल्ट।
- श्रीनगर, इंदिरानगर के बस्तौली, बी ब्लॉक, विश्वास खंड, छोटी-बड़ी जुगौली, खदरा।
- हजरतगंज, भोपाल हाउस, डीआरएम ऑफिस, मंसूरनगर, कश्मीरी मोहल्ला, चौपटिया।
- आशियाना, पटेलनगर, आदर्शनगर, एलडीए कॉलोनी, आलमबाग, नाका, अमीनाबाद।