प्रदर्शन करते हिंदूवादी संगठन के लोग।
लखनऊ। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद, राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मार्च निकालकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित कर हिंदू अल्पसंख्यकों की हत्याएं रोकने के लिए प्रयास करने की मांग की। कार्यकर्ता पहले कैसरबाग बारादरी पार्क के पास एकत्र हुए। यहां से प्रांत महामंत्री गौरव द्विवेदी की अगुवाई में वे नारेबाजी करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। संगठन मंत्री एडवोकेट शैलेंद्र शुक्ला ने कहा कि बांग्लादेश में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना सरकार के तख्तापलट के बाद अल्पसंख्यक हिंदुओं के उत्पीड़न और हत्याओं लगातार घटनाएं हो रही हैं। प्रदर्शन में वेद सचान, श्रीहनुमान चालीसा केंद्र खुर्दही के संस्थापक रामप्यारे, राधेश्याम, स्वदेश शर्मा, संगम दुबे, रमाकांत दुबे, एनएस सचान, हरीश तिवारी, कृष्णदेव त्रिपाठी आदि शामिल रहे।
प्रदर्शन करते हिंदूवादी संगठन के लोग।