प्रदेश सरकार ने शिक्षा मित्रों को सहायक अध्यापक पद पर समायोजन के लिए बेसिक शिक्षा परिषद से दोबारा प्रस्ताव मांगा है।
प्रस्ताव आने के बाद दूसरे चरण का समायोजन किया जाएगा।
दरअसल, सचिव बेसिक शिक्षा परिषद ने कुछ दिनों पहले ही 88 हजार शिक्षा मित्रों के समायोजन का प्रस्ताव भेजा था।
लेकिन जिलों से जो जानकारी मिली है उसके अनुसार करीब 92 हजार शिक्षा मित्र समायोजन के लिए रह गए हैं।
ऐसे में सरकार सभी का समायोजन एक साथ करना चाहती है। क्योंकि अभी 88 हजार का समायोजन हो गया तो फिर चार हजार शिक्षा मित्र बच जाएंगे।
इसलिए सरकार ने बेसिक शिक्षा परिषद को दोबारा प्रस्ताव भेजने के लिए कहा है।
इसमें कहा गया है कि जिलों में कितने शिक्षा मित्रों ने प्रशिक्षण लिया। कितने शिक्षा मित्रों का परिणाम आ गया है और कितनों का रुका हुआ है।