फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: प्रॉपर्टी डीलर पर जानलेवा हमला, सिर में लगे 15 टांके

विज्ञापन
प्रॉपर्टी डीलर पर जानलेवा हमला, सिर में लगे 15 टांके
विज्ञापन
लखनऊ। काकोरी में हरदोई रोड स्थित गोला कुआं अंडरपास के पास सोमवार सुबह प्रॉपर्टी डीलर इमरान मंसूरी पर हमला हुआ। लाठी-डंडों, लोहे की रॉड और धारदार हथियारों से उन पर जानलेवा हमला किया गया। हमले में उनके सिर और बाएं हाथ की कलाई पर गंभीर चोटें आईं। उन्हें ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां सिर में 15 टांके लगाए गए। हमलावरों ने उनकी कार को भी काफी क्षतिग्रस्त कर दिया। इंस्पेक्टर काकोरी सतीश चंद्र राठौर के अनुसार, इमरान सुबह करीब 10 बजे अपने कार्यालय जा रहे थे। गोला कुआं अंडरपास के पास कुछ लोगों ने उनकी कार रोकने की कोशिश की। बचने के लिए उन्होंने गाड़ी आगे बढ़ाई लेकिन वह ट्रैक्टर से टकराकर रुक गई। इसके बाद हमलावरों ने उन्हें घेरकर बेरहमी से पीटा। शोर सुनकर आसपास के लोग मदद के लिए पहुंचे तो आरोपी भाग निकले। इमरान ने रंजिश में सुब्रत उर्फ आकाश यादव, आमिर, सलमान और शैलेश समेत अन्य लोगों पर हमला करने का आरोप लगाया है। उन्होंने प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस फुटेज खंगाल रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें