गांजा तस्करी में प्रॉपर्टी डीलर गिरफ्तार
लखनऊ। कार पर प्रेस व हाईकोर्ट का लोगो लगाकर प्रॉपर्टी डीलर मड़ियांव के फैजुल्लागंज का पंकज वर्मा शहर में गांजा तस्करी कर रहा था। शुक्रवार देर रात मड़ियांव पुलिस ने आरोपी को मौर्या मार्केट के पास से गिरफ्तार कर 21.2 किलो गांजा और कार बरामद की। एसीपी अलीगंज व्रज नारायण सिंह के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह ओडिसा और हैदराबाद से गांजा लाकर शहर में बेचता था। पुलिस की चेकिंग से बचने के लिए कार पर प्रेस व हाईकोर्ट का लोगो लगा रखा था। आरोपी के खिलाफ वर्ष 2016 में मड़ियांव थाने में धोखाधड़ी का एक मामला पहले से दर्ज है।