फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: प्रॉपर्टी ब्रोकर और युवक ने लगा लिया फंदा

Mon, 21 Oct 2024 06:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। दुबग्गा में प्रॉपर्टी ब्रोकर और बीकेटी में युवक ने फंदा लगा लिया। दोनों ही मामलों में आत्महत्या की वजह नहीं पता चल सकी है।
विज्ञापन

बेगरिया गांव निवासी सतीश रावत उर्फ अमित (26) प्रॉपर्टी ब्रोकर थे। उनके पिता राजू के मुताबिक सोमवार सुबह करीब पांच बजे घरवाले पूजा करने गए थे। कुछ देर बाद जब लौटे तो देखा कि कमरे में सतीश पंखे से चादर के सहारे फंदे से लटके हुए थे। परिवार में पत्नी रीना, तीन बेटे कृष्ण, बिल्लू व कार्तिक हैं।
विज्ञापन

बीकेटी के दुर्जनपुर गांव निवासी किसान जितेंद्र रावत (21) सोमवार सुबह गांव के बाहर खेत में लगे नीम के पेड़ से रस्सी के सहारे फंदा लगा लिया। ग्रामीणों के मुताबिक जितेंद्र के पिता की मौत हो चुकी है। वह तीन भाइयों में सबसे छोटे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें