फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चतुर्थ श्रेणी कर्मियों के प्रमोशन का रास्ता साफ

Wed, 11 Sep 2013 12:43 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश कैबिनेट ने यूपी सचिवालय कंप्यूटर सहायक सेवा नियमावली 2013 को लागू करने की अनुमति दे दी है।
विज्ञापन


इससे सचिवालय सेवा के मृतक आश्रितों को नौकरी और सचिवालय के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के कंप्यूटर सहायक  के पद पर प्रमोशन का रास्ता साफ हो गया है।

नियमावली में सचिवालय कंप्यूटर सहायक सेवा के लिए समूह ‘ग’ का पद और वेतन बैंड 1, 5200-20200 वेतनमान व 2400 ग्रेड पे स्वीकृत किया गया है।

इसमें सचिवालय के समूह ‘घ’ के कर्मचारियों की पदोन्नति के लिए 104 तथा मृत सचिवालय कर्मचारियों के आश्रितों की भर्ती के लिए 22 पदों की व्यवस्था की गई है।

समूह ‘घ’ के कर्मियों की पदोन्नति के लिए 80 पद और सृजित किए गए हैं। तय किया गया है कि जब कंप्यूटर सहायक के स्थायी पद रिक्त होंगे, तब अधिसंख्य पदों पर नियुक्त कर्मी को स्थायी पद पर मान लिया जाएगा।

नियमावली में भर्ती की शैक्षिक योग्यता, भर्ती प्रक्रिया, आयु, सेवा शर्तें, स्थायीकरण व ज्येष्ठता संबंधी प्रावधान किए गए हैं।

इस नियमावली के बनने से करीब डेढ़ दर्जन मृतक आश्रितों की नौकरी के रास्ते खुल गए हैं। पद न होने की वजह से इनकी नियुक्ति नहीं हो पा रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें